ब्यावर

राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

Beawar News : खुशखबर। ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मदर चाइल्ड विंग में गत दिवस एक गर्भवती ने चार बच्चों को जन्म दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2025, 5:39 PM IST
Rajasthan Nature Miracle Woman gave Birth to Four Children in her First Delivery

Beawar News : राजस्थान में ब्यावर में कुदरत का करिश्मा। एक महिला ने अपने पहले प्रसव में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। चारों बच्चे लड़के हैं। अस्पताल में महिला, परिजन, डाक्टर और नर्सिंग स्टॉफ इस अनोखे मामले को लेकर आश्चर्य में हैं।

वजन कम होने के कारण नर्सरी में रखा गया

ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मदर चाइल्ड विंग में गत दिवस एक गर्भवती ने चार बच्चों को जन्म दिया। चारों बच्चे स्वस्थ हैं। वजन कम होने के कारण उन्हें नर्सरी में रखा गया है। प्रभारी डॉ. विद्या सक्सेना ने बताया कि गणेशपुरा रोड निवासी प्रतीक्षा को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया। चारों बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन वजन कम होने के कारण उन्हें नर्सरी में रखा है।

प्रसूता का यह पहला प्रसव

डॉ. विद्या सक्सेना ने बताया प्रसूता के यह पहला प्रसव है। चारों नवजात बालक हैं। प्रसव के दौरान डॉ. विद्या सक्सेना, बबीता रावत, संतोष चौहान, सरला, श्यामा मौजूद रही। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक गर्भवती तीन बच्चों को जन्म दिया है।

Updated on:
12 Jan 2025, 5:39 PM IST
Published on: