बेमेतरा

वाहन टेस्टिंग के दौरान भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर

Road Accident: बाइक बनवाने के बाद उसकी टेस्टिंग करने निकले दो नाबालिगों को एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Jan 11, 2026
मौत (photo-patrika)

Road Accident: बेमेतरा जिले के देवकर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बाइक बनवाने के बाद उसकी टेस्टिंग करने निकले दो नाबालिगों को एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम राखी निवासी सतीश सोनवानी अपने साथी अमित गैरिया और एक अन्य नाबालिग दोस्त के साथ दोपहिया वाहन बनवाने देवकर आया था। शाम को वाहन की मरम्मत होने के बाद सतीश दुकान पर ही रुक गया, जबकि अमित और उसका नाबालिग साथी बाइक की टेस्टिंग करने के लिए धमधा रोड की ओर निकले जैसे ही वे देवकर अस्पताल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें

Breaking News: भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोग घायल

घायल रायपुर रेफर

अमित गैरिया निवासी ग्राम राखी जोबा के अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा नाबालिग साथी व गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

चालक और मालवाहक की तलाश

हादसे के बाद पुलिस ने सतीश सोनवानी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है। शनिवार को साजा के अस्पताल में मृतक अमित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक और अज्ञात मालवाहक वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Published on:
11 Jan 2026 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर