बेमेतरा

बारात के पहले डायन उठा ले गई थी दूल्हे को, 11 वें दिन लौटा घर

अपनी शादी के दिन जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर गांव भिभौरी से लापता युवक 11 वें दिन बाद आखिरकार घर लौट आया।
2 min read
May 05, 2018
patrika

बेमेतरा. अपनी शादी के दिन जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर गांव भिभौरी से लापता युवक 11 वें दिन बाद आखिरकार घर लौट आया। सबसे आश्चर्य कि बात है कि युवक जिस परिधान में गया था, उसी में वापस लौटा है। जिसे लेकर गांव व पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 24 अप्रैल को युवक की शादी के लिए बारात निकलना था पर उसी दिन युवक सुबह ४ बजे से घर से लापता था। जो ३ मई को सुबह घर लौटा है। ऐसे में लोग अंधविश्वास के चलते डायन के द्वारा युवक को उठा ले जाने की बात कह रहे हैं।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
अपने बारात के दिन युवक के अचानक हल्दी लगे कपड़ों में गायब हो जाने और फिर से लौट आने की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। परिजनों ने बताया कि दीपक साहू की २४ अप्रैल को शादी थी। उसकी बारात भिमभौरी से बेरला जाना था। बारात के दिन जब सुबह हल्दी लगाने के लिए घर वालों ने देखा तो युवक घर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वह मिला नहीं तब जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बेसुध है युवक, परिजनों से नहीं की बात
अपनी शादी के दिन गायब होकर उसी कपड़े में ११ वें दिन अचानक घर लौटने वाला युवक बेसुध है। उसने अभी तक परिजनों से कोई बातचीत नहीं की। पुलिस भी फिलहाल युवक के सामान्य होने का इंतजार कर रही है। उसके बाद उसके गायब होने का सच जानने की कोशिश करेगी।

डायन के प्रकोप की बात आई सामने
इधर युवक के हल्दी वाले पोशाक में उसी हालत में घर आने से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने बताया कि डायन उसे उठाकर ले गई थी। उसके घर के आस-पास डायन का प्रकोप है। जिसके चलते वह गायब हो गया था। इन्हीं बातों से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग दीपक के घर जाने से बच रहे हैं।

Published on:
05 May 2018 05:50 pm
Also Read
View All
कागजों में मृत, असलियत में जिंदा! 95 वर्षीय बुजुर्ग मां को सिस्टम ने बताया ‘दिवंगत’, बंद हुआ पूरे परिवार का राशन

सोशल मीडिया का ‘रील’ वाला नजारा देवरबीजा में, सांड ने कैसे किया ये, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

‘लंदन से भेज रहा हूं सोना-हीरे’… भरोसा कर बेमेतरा की युवती ने गंवाए 6.44 लाख रुपए, जानें साइबर ठगी का पूरा खेल

New Rail Project Demand: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना में बेमेतरा को जोड़ने की मांग, मुंबई-हावड़ा लाइन को मिलेगा नया बायपास; उद्योगों को भी बड़ा फायदा

IOB bank Scam: बेमेतरा में IOB के 16 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा! तमिलनाडु से पकड़ा गया पूर्व बैंक मैनेजर तंजावुर