बेमेतरा

CG Road Accident: बाइक सवारों को मालवाहक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 युवक गंभीर रूप से घायल

CG Road Accident: सड़क पार करते समय अज्ञात मालवाहक ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Oct 28, 2024
CG Road Accident

CG Road Accident: सिंधौरी निवासी युवक व उसके साथी को ग्राम ढोलिया के पास सड़क पार करते समय अज्ञात मालवाहक ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतकों के शव को जिला अस्तपाल के मरच्युरी में रखा गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम ढोलिया चारभाठा के मध्य से होकर गुजरे ग्राम बैजी से चोरभट्ठी तक बने एप्रोच रोड को पार करते समय बाइक सवार तीन युवक को बैजी की ओर से आ रहे मालवाहक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी।

हादसे के बाद बाइक में सवार ताराचंद पिता नारायण साहू उम्र 21 साल सिंधौरी व उसके साथी राजकुमार खर्रे ग्राम मुंगवाय निवासी व निलेश खरे ग्राम मुंगवाय निवासी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने ताराचंद साहू व राजकुमार खरे की मौत की पुष्टि की। वहीं निलेश का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर किया गया। ठोकर मारने वाला चालक मालवाहक सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया।

ताराचंद साहू ग्राम ढोलिया जाने के लिए निकला था

बताया गया कि मृतक ताराचंद साहू नगर के वार्ड सिंधौरी का निवासी है, जो रविवार को ग्राम ढोलिया में अपने परिजनों के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था कि ग्राम ढोलिया पहुंचने से कुछ दूरी पूर्व सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना स्थल पर पहले हुई अलग-अलग दुर्घटना में 4 से अधिक लोगों की मौत होे चुकी है। राहगीरों ने मौके पर सुरक्षा का उपाय करने की मांग की है।

Updated on:
28 Oct 2024 04:01 pm
Published on:
28 Oct 2024 04:01 pm