वहीं दूसरी ओर शनिवार की शाम को कुकदुर थाना अंतर्गत बाइक सवार पेड़ से जा टकराए। सवार तीनों लोग घायल हुए। एमपी के झनकी गांव रहने वाले तीनों व्यक्ति बाइक से ग्राम कोदवागोदान जा रहे थे। इसी दौरान एकाएक संतुलन बिगड़ा और बाइक पेड़ से टकराकर धान के खेत में गिरा। इससे बाइक सवार राजेंद्र के सिर, रोशन के नाक में चोट लगाने खून निकलने लगा। वहीं युवराज का कंधा फैक्चर हो गया। संजीवनी 108 एंबुलेंस कुकदुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार कर तीनों को जिला अस्पताल रिफ र किया गया। वहां पर उनका उपचार किया गया।