बेमेतरा

Breaking: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, बिछ गई लाशें… 9 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Bemetara Road Accident: भयंकर सड़क हादसे में चारों ओर लाशें बिछ गई। महिला बच्चे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि, नजारा देख आसपास के लोग सन्न रह गए।
2 min read
Apr 29, 2024
bemetara road accident road accident cg road accident chhattisgarh road accident

Bemetara Road Accident: छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भयंकर सड़क हादसे में चारों ओर लाशें बिछ गई। हादसे में महिला और बच्चे समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार की हालत गंभीर है। हादसा इतना दर्दनाक था कि, नजारा देख आसपास के लोग सन्न रह गए। यह हादसा बेमेतरा के कठिया गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिमगा के गांव तिरैया में छटी कार्यक्रम का आयोजन था। कार्यक्रम में शामिल होने 35 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा गए थे। लौटते वक्त देर रात करीब 2 बजे खड़ी ट्रक से तेज रफ़्तार पिकअप जा टकराया।

9 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा के कलेक्टर और विधायक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को रायपुर एम्स अस्पताल में भजने का इंतजाम किए। घायलों को बेमेतरा अस्पताल लाया गया वहीं मृतकों के शव को सिमगा अस्पताल में रखा गया है। मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे है इनमे दो जुड़वा बहनें शामिल है।

इनकी हुई मौत

हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष) है।

23 लोग घायल

(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष
(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में हुई आठ लोगो की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों के बेहतर इलाज के उन्होंने निर्देश दे दिए है।

सीएम ने अपने सोशल मिडिया हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।

मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Updated on:
29 Apr 2024 11:53 am
Published on:
29 Apr 2024 09:31 am