बेमेतरा

बड़ी खबर : शिवनाथ नदी के पुल से पलटी यात्रियों से भरी बस, 28 सवारी घायल… मचा हडक़ंप

Bus Accident In Bemetara : सिमगा-बेमेतरा मार्ग पर शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल से बस पलटने से 28 सवारी घायल हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 8:43 AM IST
bus_accident_in_bemetara.jpg

Bus Accident In Bemetara : सिमगा-बेमेतरा मार्ग पर शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल से बस पलटने से 28 सवारी घायल हो गई। घायलों में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को रायपुर िस्थत आंबेडकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक बेमेतरा से सिमगा जा रही सवारी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई।

Bus Accident In Shivnath Nadi : पुल से बस के नीचे गिरने के बाद आसपास के लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। (bus accident in bemetara) ग्राम मटका के बागेश्वर ध्रुव का परिवार व रिश्तेदार सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम कामता में कलीराम ध्रुव के घर छट्ठी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बेमेतरा थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा में भर्ती किया गया था। बाद में 8 सवारियों को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस की विवेचना की जा रही है। (bus accident in shivnath nadi)

Bus Accident In Shivnath Nadi : बस में 45 लोग सवार थे जिसमें शिवानी धु्रव, उर्मिला सेन, फैसिया बाई ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, मंटोरा, कल्याणी साहू के सिर में गंभीर चोटें आई है। (bus accident in shivnath nadi) शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में किया जा रहा है।

Updated on:
18 Mar 2024, 8:43 AM IST
Published on: