बेमेतरा

Paddy procurement: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी धान खरीदी, 158 केंद्रों पर टोकन कटना शुरू, 30 नए उपार्जन केंद्र जुड़े

paddy procurement: बेमेतरा जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। 158 केंद्रों पर टोकन वितरण जारी है। किसानों की सुविधा के लिए 30 नए उपार्जन केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन पटवारियों की हड़ताल से रकबा सत्यापन पर संकट बना हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 2:41 PM IST
paddy procurement
छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी धान खरीदी (photo Patrika)

Chhattisgarh paddy procurement: बेमेतरा जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 10 नवंबर से टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उपार्जन केंद्रों पर किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। जिले के कुल 158 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक 27,715 टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनके जरिए 17.48 लाख क्विंटल से अधिक धान की प्रविष्टि दर्ज हो चुकी है। खरीदी के पहले दिन (15 नवंबर) के लिए 309 टोकन जारी किए गए हैं, जिसके तहत 1,607.88 मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य है।

पटवारियों की हड़ताल से सत्यापन पर संशय

एक तरफ जहां प्रशासन व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ पटवारियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल ने चिंता बढ़ा दी है। हड़ताल के चलते भूमि रिकॉर्ड, गिरदावरी सत्यापन और रकबा संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य अटके हुए हैं। यदि खरीदी शुरू होने से पहले गतिरोध दूर नहीं हुआ, तो रकबा मिलान और तकनीकी औपचारिकताओं के अभाव में वास्तविक किसानों को उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन वैकल्पिक अमले की तैनाती पर मंथन कर रहा है।

30 नए उपार्जन केंद्र मंजूर दो पर स्थिति साफ नहीं

किसानों को लंबी दूरी और कतारों से राहत दिलाने जिले में 30 नए खरीदी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से दो केंद्रों की स्थापना को लेकर स्थानीय विवाद व संशय बरकरार है, जिनका स्थलीय परीक्षण कराया गया है।

विकासखंडवार 30 नवीन धान उपार्जन केंद्र

बेमेतरा (8): करचुवा, मजगांव, पडक़ीडीह, बिरसींधी, गांगपुर, बिलई, बटार, लालपुर।
नवागढ़ (12): कुंवा, मेहना, एरमशाही, झिलगा, तेन्दुआ, चिचोली, गाडामोर, ढनढनी, नांदल, ठेगाभाठ, बाधुल, तोरा।
साजा (5): भरदालोधी, पिपरिया, हथमुडी, चीजगांव, कंदई।

Updated on:
12 Nov 2026, 2:41 PM IST
Published on: