पंडरिया थाना अंतर्गत मोतिमपुर गांव में पत्नी की ३ जनवरी को हत्या करने वाले पति ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बेमेतरा. पंडरिया थाना अंतर्गत मोतिमपुर गांव में पत्नी की ३ जनवरी को हत्या करने वाले पति ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति नरेश बंजारे ३ जनवरी से फरार था। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटकते हुआ मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
इस यह था पूरा मामला
पंडरिया थाना अंतर्गत नगर लगभग एक किलोमीटर दूर कवर्धा मार्ग पर स्थित ग्राम मोतिमपुर में ३ जनवरी को मृतक ने फावड़ेे से पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार दोपहर १.३० बजे की थी। पंडरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कौशिल्या उर्फ गुडईया बाई, पति नरेश बंजारे(४०) निवासी मोतिनपुर नवागढ़ जिला बेमेतरा अपने पति के साथ अपने मायके ग्राम मोतिमपुर पंडरिया आई हुई थी।
ये भी पढ़ें
दो दिन में उजड़ गई दुनिया
पहले बेटी और दामाद खोने वाले मृतकों के परिजनों ने बताया कि दो दिन के अंदर उनकी दुनिया उजड़ गई। पुलिस ने नरेश का शव पेड़ से उतारकर पंचनामा करने बाद पीएम के लिए रवाना कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में पुलिस जुट गई है।
आपसी विवाद के बाद आवेश में आ गया था पति
3 जनवरी की दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी बड़ी बहन मोगरा बाई के घर जाकर बैठी थी, जहां पति द्वारा ससुराल चलने की बात कहने पर कौशिल्या द्वारा मना कर दिया गया। पति नरेश को कौशिल्या का मना करना इतना बुरा लगा कि वह आवेश में आ गया और पास ही रखे फावड़े को उठाया पत्नी की दाहिने कनपटी के पास वार कर दिया।
खून से लथपथ महिला ने तोड़ दिया था दम
खून से लथपथ महिला ने वहीं पर दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी पति नरेश घटना स्थल से फरार हो गया था। मृतिका के परिजनों ने इसकी सूचना पंडरिया पुलिस को दी थी। पुलिस फरार आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।