बेमेतरा

CG Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटा मालवाहक, 20 महिलाएं घायल

CG Road Accident: वाहन पलटने के बाद वाहन में दबने व दूर गिर जाने से सवार सभी 21 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 20 महिला व 1 पुरूष है। सभी को उपचार के लिए नवागढ़ में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Nov 07, 2024
CG Road Accident

CG Road Accident: ग्राम झांकी व चरगांवा के पास बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब मजदूरों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद वाहन में दबने व दूर गिर जाने से सवार सभी 21 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 20 महिला व 1 पुरूष है। सभी को उपचार के लिए नवागढ़ में भर्ती कराया गया था, जहा से गंभीर तौर पर घायल मजदूरों को छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।

हादसे के बाद से मालवाहक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर मिलते ही राजमहंत विजय बघेल अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हालचाल जाना व स्वास्थ मंत्री के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नवागढ़ अस्पताल ने सरकार की पोल खोल दी है। घायलों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

ग्राम सांरगपुर व चारगांव के रहने वाले 21 मजदूर मालवाहक वाहन में भरकर ग्राम बोइरकचरा जा रहे थे। बताया गया कि सभी मजदूर एक दिन में दो पाली में काम करते हैं। सुबह से एक बजे तक काम करने के बाद 2 बजे के बाद दूसरे पाली में काम करने के लिए अपने गांव से रवाना हुए थे कि दुर्घटना का शिकार हो गए। सभी मजदूर ग्राम बोइरकचरा के फार्म हाउस में ठेके पर भाटा तोड़ने का काम करते हैं।

Updated on:
07 Nov 2024 09:40 am
Published on:
07 Nov 2024 09:40 am