
बेमेतरा. जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूर साजा तहसील के ग्राम चिल्फी में आलिंगनबद्ध स्थिति में महिला-पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों का शव गांव के बाहर खेत में मिला। शव के पास सल्फास दवा की शीशी सहित दो शराब की बोतल और नमकीन के रैपर मिले हैं। इस घटना को अवैध संबंध की परिणती के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा के बाद मर्ग कायम मामले को विवेचना में लिया है।
कहानी का नाटक रूपांतर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे: CLICK HERE
दोनों एक दिन पहले से गायब थे
जानकारी के अनुसार ग्राम चिल्फी निवासी रोजगार सहायक विजय साहू 3 मई को परिजन को बिना बताए सुबह 11 बजे मोटर सायकिल से निकल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो सिर्फ घंटी बज रही थी बात नहीं हो पाई थी। सुबह परिजन ने साजा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इसी तरह इसी ग्राम के बलराम साहू ने भी अपनी पत्नी हेमेश्वरी साहू 38 वर्ष की दोपहर एक बजे से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वजह शादीशुदा महिला और पुरुष के बीच अवैध संबंध
रिपोर्ट के बाद पुलिस कुछ कर पाती इसके पहले ही गांव में दो लोगों का शव मिलने की सूचना आ गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो दोनों गुमशुदा व्यक्तियों का शव वहां मिला। दोनों का शव आलिंगनबद्ध पड़े होने से पुलिस इसकी वजह शादीशुदा महिला और पुरुष के बीच अवैध संबंध को मान रही है। घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास जहर, डिस्पोजल गिलास,पानी पाउच देशी शराब की दो बोतल (एक भरी एक खाली) नमकीन के पैकेट जब्त किया है।
बताया जाता है कि दोनों मृतकों के बीच अवैध प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दोनों के परिजन को थी। पहले भी इस संबंध में दोनों के परिवार वालों की ओर संबंध नहीं रखने की समझाइश दी गई थी। इसके बाद भी दोनों की चोरी-छिपे मिलना-जुलना जारी था।
पटवारी से मारपीट करने वाले पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता पुत्र ने सिरवाबांधा रोड स्थित पटवारी कार्यालय पहुंचे थे, जहां पर फसल बीमा की बात को लेकर पटवारी द्वारा आरोपी का नाम नहीं लिखने पर जमकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपियों ने पटवारी मेघनाथ को कार्यालय से निकालकर जबरदस्त धुनाई कर दी। पटवारी की रिपोर्ट पर ग्राम मउ निवासी प्रकाशमनी और उसके पिता हरिद्वार साह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।