4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हालत में मिले घर से गायब मौसी और भांजा, जानकर हर काेर्इ हैरान, नहीं हाे रहा किसी काे यकीन

इस हालत में मिले घर से गायब मौसी और भांजा, जानकर हर काेर्इ हैरान, नहीं हाे रहा किसी काे यकीन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 29 Apr 2018, 11:29 AM IST

suicide news

श्रीगंगानगर। गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव छह डीडी में शनिवार दोपहर को मौसी और भांजे का शव डिग्गी में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शवों की पहचान रेखा (18) पुत्री जियाराम और दूलाराम नायक (21) पुत्र किसनाराम नायक के रूप में हुई है। ये दोनों शुक्रवार रात से घर से गायब थे।

बताया जा रहा प्रेम प्रसंग का मामला

संभावना जताई जा रही है कि रात के समय ही इन दोनों ने एक साथ मरने के लिए डिग्गी में छलांग लगा ली हो। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। रिश्तेदारी में मौसी-भांजे के कारण परिजनों ने शादी कराने से इनकार कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों व परिजनों से पूछ पड़ताल की जा रही है, जिससे इस घटना की पूर्ण जानकारी मिल सके।

जिले में एक आैर आत्महत्या का मामला सामने आया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्रेन' का झांसा देकर मुम्बई के तीन आरोपित साधुवाली गांव के एक युवक को लूटते रहे और आखिर लाखों रुपए खर्च होने के बाद उसको छोड़ दिया, जो यहां आकर खुदकशी के लिए मजबूर हो गया। युवक ने शुक्रवार शाम चार बजे साधुवाली गांव में अपने मकान में फांसी लगाकर कर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने वीडियो बनाई, जिसमें मुम्बई के तीन जनों पर उससे लाखों रुपए खर्च कराने का आरोप लगाया है। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ समय पहले जवाहरनगर थाना इलाके में स्थित गांव साधुवाली निवासी सुरेन्द्र कुमार कक्षा चार तक पढ़ा था। उसने पहले प्रोपर्टी डीलर का कार्य किया और फिल्म से लगाव होने पर 2007 में मुम्बई चला गया, जहां उसने एसजे फिल्मस के नाम से फिल्म कंपनी बनाई तथा खुद प्रोड्यूसर बनने का दावा किया था। वह सपना चौधरी को लेकर भी एक फिल्म बनाने के प्रयास में जुटा हुआ था। वह अपने गांव साधुवाली आता रहता था। वह पिछले दिनों भी यहां हुआ था और मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय में रखवा दिया था। शनिवार सुबह पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वीडियो में लगाए ये आरोप खुदकशी से पहले उसने वीडियो बनाई थी। जिसमें उसने कहा कि उसके मरने का कारण एक ही होगा। उसने दो व्यक्तियों के नाम बताए हैं, जिन्होंने शोषण किया और भड़काकर पैसे लगवा दिए। मेरा घर बिक गया। वे धीरे-धीरे उसके रुपए खाते रहे। युवक लुटाता रहा। यह बात किसी को नहीं बता पाया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़