बेमेतरा

गांव में कारखाना खोलने के लिए गुपचुप ढंग से दे दी थी एनओसी, तहसीलदार और एसडीएम ने जांच के बाद किया निरस्त

ग्राम कुम्ही के ग्रामीणों ने कलक्टर से की थी शिकायत, शिकायत सही मिलने पर ग्रामसभा में निरस्त किया गया एनओसी, कारखाना निर्माण पर लगाई गई रोक

less than 1 minute read
गांव में कारखाना खोलने के लिए गुपचुप ढंग से दे दी थी एनओसी, तहसीलदार और एसडीएम ने जांच के बाद किया निरस्त

बेमेतरा . बेरला तहसील के ग्राम कुम्ही में निजी कंपनी को बगैर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किए एनओसी जारी करने के मामले में अधिकारियों की उपस्थिति में जांच करने पर शिकायत सहीं पाई गई है। जिसके बाद कंपनी को जारी एनओसी को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

इन ग्रामीणों ने की थी शिकायत
बताना होगा कि जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम कुम्ही में कारखाना खोलने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किए बिना रसूखदार को गुपचुप तरीके से एनओसी जारी कर दिया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने 30 अप्रैल को कलक्टर से की थी। शिकायतकर्ताओं में मनोज, बेदराम, राजेश, कामता, पंच टिकेन्द्र साहू, मनीष कुमार, प्रकाश सिन्हा, हरिराम, संतराम, शिवप्रसाद, जागेश्वर टंडन शामिल थे।

ये भी पढ़ें

पेंशन राशि की जानकारी मांगना पार्षद को पड़ गया भारी, लेखापाल ने डंडे से कर दी पिटाई

कलक्टर ने तुरंत दिए थे जांच के निर्देश
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलक्टर ने नायब तहसीलदार एवं बेरला एसडीएम को जांच के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद शनिवार को गांव में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायत की पुष्टि के लिए गांव में ग्रामीणों की बैठक ली। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा शनिवार को ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थितों ने एक स्वर से गांव में कारखाना नहीं खोलने का प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद पूर्व में जारी किए गए एनओसी को रद्द कर निर्माण पर रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें

सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम : बेमेतरा जिला दसवीं में चार साल में सबसे कमजोर परिणाम, बारहवीं में भी फिसड्डी
Updated on:
11 May 2019 11:21 pm
Published on:
12 May 2019 07:12 am
Also Read
View All