बेमेतरा

पुलिस का अमानवीय चेहरा, कांस्टेबल ने रोड एक्सीडेंट में मृत युवक के शव को पैर से धकेला, वीडियो वायरल

वीडियो में पुलिस जवान को मृतक के शव को पैर से हटाते दिखाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मनहर ने पुलिस जवान पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

2 min read
Aug 21, 2018
पुलिस का अमानवीय चेहरा, कांस्टेबल ने रोड एक्सीडेंट में मृत युवक के शव को पैर से धकेला, वीडियो वायरल

बेमेतरा. जिले के ग्राम नगधा निवासी सुनील कुमार की बाइक को पिकरी बांधा तलाब के पास पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस जवान को मृतक के शव को पैर से हटाते दिखाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मनहर ने पुलिस जवान पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

बताया गया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुहंची पुलिस टीम शव को पुलिस वाहन में रख रही थी कि मृतक का हाथ गाड़ी से बाहर आ गया, जिसे पुलिस जवान नीरज साहू ने पैर से अंदर किया। दरअसल, दुर्घटना में मृतक का शरीर इस तरह से कुचल गया था, जिससे उठाकर गाड़ी में डालना भी मुश्किल था, ऐसे में पुलिस जवान ने भी गलत व्यवहार किया।

ये भी पढ़ें

कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद 4th बटालियन के जवान ने कर ली शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्या महाविद्यालय में क्लास की जानकारी लेने आए थे भाई-बहनजिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइव पर सोमवार को हुए हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर वाहन चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।

नवागढ़ तहसील के ग्राम नगधा निवासी सुनील कुमार बेमेतरा कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत अपनी बहन श्वेता कुर्रे के साथ क्लास लगने की समय की जानकारी लेने आया था, जिसके बाद दोनों वापस अपने गांव नगधा मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डीयू 8995 वापस लौट रहे थे।

इस बीच पिकरी बांधा तलाब के पास पीछे से बेमेतरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 25 सी 9878 ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल में पीछे बैठी श्वेता छिटककर दूर जा गिरी, वहीं सुनील मोटरसाइकिल सहित ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।

हादसे में ट्रक का टायर सुनील के सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल श्वेता को संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक सुनील कुमार के शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया।

मामले में मृतक के पिता असमान कुर्रे की सूचना पर सिटी कोतवाली में जीरो पर मर्ग कायम किया गया है, वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक सहित फरार हुए ट्रक चालक हनुमंत ध्रुवे निवासी हमरिया, अमरकंटक, जिला अनूपपुर, मप्र को पुलिस के कुछ दूर पकडऩे में कामयाबी पाई।

ये भी पढ़ें

डॉ. आंबेडकर के अपमान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए

Published on:
21 Aug 2018 05:14 pm
Also Read
View All