बेमेतरा

छठवीं की छात्रा को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

नवागढ़ थाना के ग्राम धौंराभाठा का है मामला, अपचारी बालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 11:54 PM IST
bemetara patrika
छठवीं की छात्रा को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

बेमेतरा . नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धौंराभाठा में 11 वर्ष की नाबालिग लड़की बलात्कार की शिकार हो गई। बच्ची अभी भी दहशत में है। नाबालिग लड़की ने अपचारी बालक द्वारा जान से मार देने की धमकी दिए जाने के कारण परिजन को घटना की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन जब प्राइवेट अंग में असहनीय दर्द हुआ, तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिजन ने अपचारी बालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना में जुट गई है।

स्कूल से पीछा करते-करते घर पहुंच गया आरोपी
थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 सितंबर की है। ग्राम धौंराभंाठा में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वापस घर आ रही थी, तभी गांव के ही अपचारी बालक जो कि कक्षा 9 वीं का छात्र है लड़की का पीछा करते हुए लड़की के घर तक पहुंच गया। लड़की के घर में कोई नहीं था, माता-पिता कहीं काम से गए हुए थे, उसी समय अपचारी बालक ने नाबालिग बच्ची से जोर जबरदस्ती की। साथ ही आरोपी अपचारी बालक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्राइवेट पार्ट में असहनीय दर्द होने पर माता-पिता को दी जानकारी
दहशत में बच्ची ने किसी को नहीं बताया और दर्द सहती रही। शनिवार को जब प्राइवेट पार्ट में दर्द असहनीय हुआ तो बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने तत्काल थाने आकर अपचारी बालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया और बच्ची को इलाज के लिए जिला हास्पिटल लाए। पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पड़ोसी देवर ने लगा दी आग, हजारों का समान जलकर खाक
नवागढ़ के वार्ड एक निवासी गायत्री बाई (40) पति राजेन्द्र यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पड़ोसी देवर मनहरण यादव गाली-गलौच कर परेशान करता है। शुक्रवार को मनहरण यादव ने उसके घर में आग लगा दी। जिससे घर का छप्पर जल कर गिर गया और कमरे में रखा 12 साड़ी, मोबाइल, 2 खाट, 6 सलवार सूट, जलाऊ लकड़ी-छेना जलकर खाक हो गया। आगजनी से करीब 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। गायत्री ने बताया कि मनहरण कई बार मुझे व मेरे परिवार वालों को मारने व घर में आग लगाने की धमकी दे चुका था। घटना के बाद पति राजेन्द्र यादव व बेटा सूरज यादव ने थाने आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी मनहरण के खिलाफ धारा 436 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Published on: