बेमेतरा

यह बुजुर्ग महिला अब छत पर धूप सेकने कभी नहीं जाएगी, क्यों, पढ़े खबर

शहर में शनिवार को बंदरों ने खूब आंतक मचाया। वहीं आवारा कुत्तों ने भी नाक में दम कर दिया। बंदरों के हमले से महिला जख्मी हो गई।

2 min read

बेमेतरा. शहर में शनिवार को बंदरों ने खूब आंतक मचाया। वहीं आवारा कुत्तों ने भी नाक में दम कर दिया। स्थिति यह रही कि सर्दी के मौसम में धूप सेंक रही एक बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों के हमले से महिला जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वार्ड -13 में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को नोच दिया, कुत्ते बच्चे के पीछे पड़ गए थे जिसे किसी तरह छुड़ाया गया। बच्चे को भी उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छत पर 65 वर्षीय महिला धूप सेंक रही थी
नगर पालिका क्षेत्र के अतंर्गत वार्ड 19 में ठंड की वजह से घर की छत पर 65 वर्षीय महिला धूप सेंक रही थी। तभी अचानक धमा चौकड़ी मचा रहे बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शरीर को अनेक स्थानों से काटकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। महिला के परिजन ने स्वयं के साधन से तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार पश्चात चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वार्ड 19 में रहने वाली बुजुर्ग महिला सुकरिया बाई पति सियाराम साहू ठंड से बचने मकान की छत पर धूप ले रही थी। तभी आसपास उधम मचा रहे बन्दरों के झुंड ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने बंदरों के हमले से बचाने के लिए घर वालों को आवाज लगाई। परिजन के पहुंचने तक बंदरों ने महिला को जख्मी कर दिया था। घर के सदस्यों ने किसी तरह बंदरों को भगाया और उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया

ये भी पढ़ें

फोटो गैलरी: घुड़सवार रेजीमेंट के कैडेट्स ने तिरंगे को दी सलामी

12 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा
शनिवार को ही नगर पालिका के वार्ड 13 में आवारा कुत्तों ने प्रेम ध्रुवे 12 वर्ष पिता तूफान धुर्वे को काट लिया। प्रेम धुरवे दोपहर को नगर पालिका के समीप नहाने जा रहे थे तभी कुत्तों ने अटैक कर दिया। आस-पास के नागरिकों ने बच्चे को कुत्तों के हमले से बचाया। कुत्तों के हमले से घायल बच्चे को भी उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

क्या होता है बंगाल का बाउल गीत, देखें वीडियो
Published on:
27 Jan 2018 11:13 pm
Also Read
View All