बेमेतरा

CG Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, कई थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

Transfer News: बेमेतरा जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना व चौकी स्तर पर प्रभारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2026, 2:39 PM IST
तबादला (Photo-IANS)
तबादला (Photo-IANS)

CG Transfer News: बेमेतरा जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना व चौकी स्तर पर प्रभारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बेमेतरा, दाढ़ी, साजा, परपोड़ी सहित विभिन्न थानों व चौकियों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के तहत सोनल ग्वाला बेमेतरा थाना प्रभारी, कैलाशचंद्र दास साजा थाना प्रभारी,मयंक मिश्रा साइबर सेल प्रभारी, दुलेश्वर चंद्रवंशी चंदनू थाना प्रभारी, रोशन लाल टोंडे अजाक थाना प्रभारी, अलील चंद देवकर चौकी प्रभारी, राकेश साहू दाढ़ी थाना प्रभारी, द्वारिका प्रसाद धृतलहरे मारो चौकी प्रभारी, योगेश अग्रवाल देवरबीजा चौकी प्रभारी, आसीम कीतिनिया संबलपुर चौकी प्रभारी व कंवल नेताम खंडसरा चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

वहीं आोंकार प्रसाद साहू थानखम्हरिया, रेशमलाल भास्कर बेमेतरा थाना, उदलराम टांडेकर बेमेतरा थाना, कृष्ण कुमार क्षत्रीनवागढ़ थाना, योगेश्वर देशमुख बेरला थाना, छन्नूलाल ध्रुव नांदघाट व रघुवीर सिंह यातायात शाखा, बेमेतरा को नवीन पदस्थापना के लिए स्थानांतरित (CG Transfer News) किया गया है।

Updated on:
29 Jan 2026, 2:39 PM IST
Published on: