बेमेतरा

शिवनाथ सहित जिले के नदी-नाले उफान पर, तालाब में डूबा युवक

जिले के नदी किनारे के 130 गांवों में अलर्ट जारी, बाढ़ व आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने के निर्देश

2 min read
शिवनाथ सहित जिले के नदी-नाले उफान पर, तालाब में डूबा युवक

बेमेतरा . भादो माह के पहले व दूसरे दिन हुई बारिश के कारण बांधों से पानी छोड़ दिए जाने की वजह से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही जिले में डूबने से मौत हो जाने की खबरें भी आने लगी है। जिला मुख्यालय में स्थित एक तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थिति को देखते हुए जिले के नदी किनारे के 130 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा नदी कछार इलाके में लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
तालाब में शव देख एकत्र हो गई भीड़
शहर के मोहभ_ा वार्ड के तालाब में डुबने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था। मृतक शंकर नेताम पिता मेहत्तर नेताम (32) कडऱा पारा बेमेतरा का रहने वाला है। लगभग 1.30 बजे किसी ने मोहभ_ा तालाब में शव तैरने की जानकारी दी। वहां शव को पानी में तैरता देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर पोस्मार्टम कर शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस को युवक के पास से कुछ नहीं मिला है। मृतक के पिता मेहत्तर नेताम ने बताया शंकर पुराना बस स्टैंड के एक ढाबे में काम करता था। आज छुट्टी थी वह सुबह घर से निकला था, वह मोहभ_ा तालाब कैसे पहुंचा पता नहीं, लेकिन पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली तो मैं दंग रह गया।
20 फीट बढ़ा शिवनाथ का जलस्तर
जिले से होकर गुजरी शिवनाथ नदी में मंगलवार को करीब 15 से 20 फीट तक जलस्तर बढ़ा है। जिसके कारण शिवनाथ नदी पर बने छोटे पुल व एनीकट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। बेमेतरा सिमगा - मार्ग पर पुराने पुल से करीब 3 फीट उपर जल बहाव है। वहीं अमोरा पुल से करीब 3 फीट नीचे तक जलस्तर बढा है। वहीं भिलौरी व ग्राम बगलेडी में भी पुलिया डूब चुका है। नाले भी लबालब हो चुके हैं।
हाफ व सकरी नदी में आई बाढ़, पुल डूबे
जिले के बाढ़ प्रभावित गावों की संख्या शिवनाथ नदी के किनारे अधिक है। जहा पर सावधानी बरतने की सलाह लोगों को दी गई है। आज सुबह से ही शिवनाथ नदी पर बने सिमगा व धमधा के पुराना पुल से उपर जल बहाव होने लगा है। शिवनाथ नदी में अमोरा पुल के करीब जलस्तर बढऩे के दौरान देखने वालों का हुजुम लगा रहा है। वही बावन लाख पर बने वाटर फिल्टर प्लान्ट का इटेक वेल के बडा हिस्सा डुबान में आ चुका है। शिवनाथ नदी के अलावा जिले मे हाफ नदी, सकरी नदी, करूवा नाला में भी जलस्तर बढ़ा है। लोगो को एनीकेट व रपटा पार नहीं करने की सलाह दी गई है।
नदी किनारे जाने से बचें ग्रामीण : कलक्टर
मौसम विभाग विभाग ने प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ दुर्ग संभाग में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए कलक्टर महादेव कावरे ने जिले में अलर्ट घोषित करते हुए बाढ़ व आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के बेमेतरा, नवागढ़, साजा व बेरला के अनुविभागीय दंडाधिकारियों, जनपद पंचायत के सीईओ व तहसीलदारों को बारिश से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्दे'श दिए हैं। साथ ही जिला कार्यालय में बाढ़ व अतिवृष्टि की जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें

बारिश का कहर : नदी में उफान से पुल के ऊपर तक बह रहा पानी, आवागमन बाधित
Published on:
29 Aug 2018 12:20 am
Also Read
View All