बैतूल

बैतूल में दो वाहनों भरकर ले जाए जा रहे थे 20 गौवंश, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा, 4 आरोपी फरार

Cattle Transport : शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों में भरकर ले जाए जा रहे 20 गौवंशों को पकड़ा है। हालांकि, दोनों ही वाहनों में सवाल 4 तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
2 min read
Cattle Transport
पकड़े गए वाहनों के साथ पुलिसकर्मी (फोटो सोर्स: Patrika)

Betul News :मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने दो अलग - अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में गौवंश तस्करी का भांडफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन से 12 और इनोवा कार से 8 गौवंश बरामद किए गए हैं। दोनों वाहनों समेत 9.98 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, वाहनों में भरकर ले जाए जा रहे गौवंश के मुंह और पैर बांधकर रखे हुए थे। वहीं, पुलिस का कहा है कि, दोनों ही मामलों के 4 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्त से छूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस संबंधित तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

पिकअप में भरे थे 12 गौवंश

पुलिस के अनुसार, सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप में गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम देशावाड़ी में बजरंग मंदिर के पास घोड़ाडोंगरी रोड पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान पिकअप क्रमांक एमएच 46 बीएम 9753 में 12 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। उनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमत की पिकअप और 60 हजार रुपए कीमत के गौवंश जब्त किए।

इनोवा कार से 8 गौवंश बरामद

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर ग्राम बाचा में यादव ढाबे के आगे पुलिया के पास इनोवा कार क्रमांक एमएच 04 सीजेड 2240 को रोका। तलाशी में कार के अंदर सात गाय और एक बछड़ा मिला। इनके भी मुंह और पैर बंधे हुए थे। पुलिस को देखकर कार सवार दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने 4 लाख रुपए कीमत की इनोवा कार और 38 हजार रुपए कीमत के आठ गौवंश जब्त किए।

कई धाराओं में केस दर्ज

दोनों मामलों में मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम समेत पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बरामद सभी 20 गौवंश को सुरक्षार्थ कामधेनु गौशाला, ग्राम हर्राढाना में रखा गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी नीरज पाल के नेतृत्व में की गई है।

Updated on:
19 Oct 2026 08:04 pm
Published on:
19 Oct 2026 08:04 pm