बेतुल

विधायक का बड़ा खुलासा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर मांगे लाखों, मंत्री बनाने कराई बात

Amla MLA Dr Yogesh Pandagre मंत्री बनाने का लालच देकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम से बात भी कराई।

2 min read
Aug 07, 2024
Amla MLA Dr Yogesh Pandagre

BJP National President JP Nadda news: मध्यप्रदेश के एक विधायक ने बड़ा खुलासा किया है। बैतूल जिले के आमला से विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे (Amla MLA Dr Yogesh Pandagre ) ने बताया कि उनसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर लाखों रुपए मांगे गए। इतना ही नहीं, मंत्री बनाने का लालच देकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम से किसी अन्य व्यक्ति से बात भी कराई। शक होने पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात की और इसके बाद पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

डॉ. योगेश पंडाग्रे बीजेपी के ही विधायक BJP MLA हैं। उनके पास कुछ दिन पहले कॉल आया जिसमें फोन करनेवाले ने स्वयं को बीजेपी पदाधिकारी बताया। उसने मंत्री बनाने के लिए सवा लाख रुपए मांगें और कथित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से फर्जी बात भी करवा दी।

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के अनुसार तीन-चार दिन पहले सुबह करीब साढ़े 11 बजे यह कॉल आया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क कर यह बात बताई। जेपी नड्डा की ओर से तुरंत इस मामले में पुलिस में शिकायत करने को कहा गया। इसके बाद मैंने कैश राशि देने की बात कहते हुए दो-तीन दिन तक बात में उलझाए रखा और पुलिस में भी शिकायत कर दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

बैतूल पुलिस आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर बुधवार को बैतूल ले आई। मालूम चला है कि आरोपी ने विधायक योगेश पंडाग्रे के साथ ही कुछ अन्य विधायकों को भी मंत्री बनाने का लालच देकर पैसे ऐेंठने की कोशिश की है।

बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने 4 अगस्त को बैतूल गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। कॉलर का नंबर कानपुर का निकला। लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस ने जालौनके नीरज सिंह राठौर को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे बैतूल के सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के अनुसार-
तीन-चार दिन पहले करीब साढ़े 11 बजे एक कॉल आया। फोन करनेवाले ने खुद को बीजेपी पदाधिकारी बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आपसे बात करना चाहते हैं। मुझे अपना नंबर सेव करने और दोपहर 2 बजे के बाद फोन के पास रहने को कहा। शाम 4 बजे फिर कॉल किया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षजी आपसे बात करना चाहते हैं।

मैंने बात की तो उधर से कहा गया कि 10 तारीख को दिल्ली आकर मुझसे मिलिए। हमारे पास आगे का कुछ प्लान है जिसमें आप शामिल होइए और कुछ सहयोग भी करिए। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है और आपको मंत्री बनवा देंगे। आंध्रप्रदेश में एक आयोजन हो रहा है, उसमें सवा लाख रुपये का सहयोग कीजिए।

दफ्तर में संपर्क किया

विधायक योगेश पंडाग्रे ने बताया कि आवाज सुनकर ही मुझे लग गया कि यह फेक कॉल है। मैंने उसका फोन रखते ही बीजेपी दफ्तर में बताया कि फेक कॉल आ रहे हैं, विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देकर रुपए मांगे जा रहे हैं। इसके बाद मुझे शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

Updated on:
08 Aug 2024 08:52 am
Published on:
07 Aug 2024 08:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर