राजा बांध ढह जाने से बंशीपुर के खेतों में पानी भर गया है। ज्यादातर किसानों की फसल खराब हो गई है। बांध ढहने के बाद आरईएस के कार्यपालन यंत्री अश्वनी जायसवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मैहर कलेक्टर रानी वाटड ने कहा है कि बांध ढहने के संबंध में आधिकारिक रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।