8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Rain – एमपी में स्कूलों की दो दिन की छुट्टी, जारी किया आदेश, पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई बंद

MP Rain
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 5 Aug 2024, 5:30 PM IST

MP Rain

MP Rain

MP Rain Damoh rain Damoh schools closed एमपी में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में निचले इलाकों में पानी भर गया है, नदी नाले उफना रहे हैं, बांध लबालब हो चुके हैं जिनके गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जोरदार बरसात और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रदेश के दमोह Damoh में तो स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। यहां पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई बंद रहेगी।

दमोह में सोमवार सुबह अचानक धूप खिल गई हालांकि पिछले दो दिनों से यहां लगातार तेज बारिश हुई। कई घंटों की लगातार बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। नदी, नाले उफान पर आ गए, पथरिया में गांव का सामुदायिक भवन पानी में डूब गया। रविवार को दमोह का अन्य जिलों से संपर्क टूटा रहा।

यह भी पढ़ें : एमपी को बड़ी सौगात, इंदौर से जल्द दौड़ेगी एक और सुपर ट्रेन, सामने आया अपडेट

बारिश के कारण बने गंभीर हालातों में जिला शिक्षा अधिकारी ने दमोह जिले में स्कूलों में दो दिन की छुट्टी दे दी। जिलेभर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दो दिन तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि स्कूल स्टाफ को कार्य पर उपस्थित रहने को कहा गया लेकिन पहली से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

दमोह जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल 5 और 6 अगस्त को बच्चों के लिए बंद रहेंगे। जिले के सभी स्कूलों की दो दिन की छुट्टी रहेगी।

इस बीच रविवार को हटा की सुनार नदी उफान पर बनी रही। मड़ियादो की ओर आ रही एक बस को चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए पुल के पानी में डूबे होने के बाद भी उफनते पुल से निकाल दिया। बाद में हटा एसडीएम ने पुल पर पुलिस बल तैनात करवाया।