बैतूल

मां-पिता को बेरहमी से पीटा, पानी मांगा तो पिलाई पेशाब

बैतूल में एक बेटे ने मां पिता के साथ हैवानियत की। इस कलयुगी बेटे ने न केवल अपने माता-पिता को बेरहमी से पीटा बल्कि उन्होंने जब पानी मांगा तो इसके बदले में पेशाब पिला दी। कड़कड़ाती ठंड में घर से निकाल दिया और उनपर रातभर ठंडा पानी भी डालता रहा। मां पिता को उसके बेटे के जुल्म से ग्रामीणों ने बचाया।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2023, 5:57 PM IST
betula.png
बैतूल में एक बेटे ने मां पिता के साथ हैवानियत की

बैतूल में एक बेटे ने मां पिता के साथ हैवानियत की। इस कलयुगी बेटे ने न केवल अपने माता-पिता को बेरहमी से पीटा बल्कि उन्होंने जब पानी मांगा तो इसके बदले में पेशाब पिला दी। कड़कड़ाती ठंड में घर से निकाल दिया और उनपर रातभर ठंडा पानी भी डालता रहा। मां पिता को उसके बेटे के जुल्म से ग्रामीणों ने बचाया।

गंभीर रूप से घायल होने पर बुजुर्ग दंपत्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है। बूढ़े माता-पिता से ऐसी हैवानियत करनेवाला बेटा फौज में है। वह छुट्टी लेकर घर आया था और कई दिनों से अपने माता पिता पर जुल्म ढा रहा था।

रविवार रात को तो उसपर मानो भूत सवार हो गया। वह डंडा लेकर अपने माता पिता पर टूट पड़ा। उनसे खूब मारपीट की। बुजुर्ग पिता की मूंछें भी काट डालीं। बेरहमी से पीटने के बाद भी उसका जी नहीं भरा तो ठंड में रात में घर से बाहर निकाल दिया और उन पर ठंडा पानी भी डालता रहा।

इतना ही नहीं, जब पिटाई से पस्त पिता ने पीने का पानी मांगा तो पेशाब करके वही पानी उन्हें पिला दिया। बैतूल के मुलताई के गांव टेमझिरा में यह वारदात हुई। आर्मी जवान ने पैसों की मांग करते हुए अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ यह जुल्म किया।

अस्पताल में भर्ती पिता ने बताया कि बेटा पैसे मांग रहा है, 65 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। जमीन बेचकर पैसे देने को कह रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसने मारपीट शुरु कर दी। पिता का यह भी आरोप है कि बेटे ने उनके ऊपर पेशाब भी की और उनकी मूंछ काट दी। रात में उनके ऊपर ठंडा पानी डाला।

Published on: