बेतुल

कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था कर्मचारी, पीछे आकर खड़े हो गए कलेक्टर फिर..

Collector Action: काम के वक्त ताश खेलते पकड़ाए कर्मचारी को कलेक्टर ने तुरंत किया सस्पेंड..।

2 min read
Apr 05, 2025

Collector Action: सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। ये आरोप लगते रहते हैं कि सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी काम को लटकाते रहते हैं और कई बार तो काम छोड़कर टाइम पास करते हैं। अब ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के बैतूल से सामने आया है। यहां एक कर्मचारी काम के वक्त में आराम से कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था लेकिन जैसे ही वो पलटा तो पीछे कलेक्टर को खड़ा पाया। इसके आगे जो हुआ वो जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था कर्मचारी

बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण के लिए निकले थे। जैसे ही कलेक्टर आदिम जाति कार्य विभाग के दफ्तर पहुंचे तो वहां कर्मचारी जगदीश कुबड़े अपना काम धाम छोड़कर आराम से कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था। कलेक्टर की नजर जैसे ही उन पर पड़ी तो वो कर्मचारी के पास पहुंच गए। ताश खेल रहे कर्मचारी ने जैसे ही कलेक्टर को देखा तो उसके पसीने छूट गए। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कर्मचारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

तीन कर्मचारियों का कटा वेतन


कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान तीन अन्य कर्मचारी भी लापरवाही बरतते पकड़े गए जिनके खिलाफ भी कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने एक्शन लिया और तीनों कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी दोपहर में सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अलग-अलग कार्यालयों में गए।

Updated on:
05 Apr 2025 08:58 pm
Published on:
05 Apr 2025 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर