love marriage: मध्यप्रदेश के डबरा में मामा-भांजी के प्यार के आगे परिवार को झुकना ही पड़ा। रिश्ते में मामा-भांजी लगने वाले युवक-युवती बीते दिनों बिना बताए अपने घर से भाग गए थे और अब जब प्रयागराज से लौटकर आए तो थाने पहुंचकर अपने बालिग होने के प्रमाण दिए। इसके बाद दोनों के परिवार थाने पहुंचे, समझाईश के बाद दोनों के परिवारों ने उनके प्यार को स्वीकार किया और मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी गई।