घायल युवक का नाम रंजीत कुशवाहा है जो कि पनागर का रहने वाला है और महिला बेगबाग थाना इलाके की रहने वाली है। रंजीत एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसका तलाक हो चुका है। उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए महिला से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़ित के मुताबिक महिला ने उससे कहा था कि वो पति की प्रताड़ना से परेशान है। इसके बाद वो एक दूसरे के और करीब आए और एक दूसरे से मिलने लगे।