मनगवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्र. 15 में रहने वाले उमेश साकेत के घर में दबिश देते हुए वहां रहने वाली मोनालीसा नाम की युवती को पकड़ा है। मोनालीसा अपनी दो नाबालिग बहनों से नशीली सिरप की सप्लाई कराती थी। तलाशी के दौरान उसके पास से बैग में 82 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई हैं। पुलिस ने मोनालीसा के साथ उसकी दो नाबालिग बहनों को भी हिरासत में लिया है।