22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / डांस क्लास में शुरू हुई लव स्टोरी, शादी करते ही मचा बवाल..

डांस क्लास में शुरू हुई लव स्टोरी, शादी करते ही मचा बवाल..

LOVE STORY: डांस क्लास में लड़का-लड़की को एक दूसरे से हुआ प्यार, जाति का बंधन तोड़ दोनों ने की शादी तो दुश्मन हुआ परिवार और समाज...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Apr 2025, 5:42 PM IST

GWALIOR

LOVE STORY: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में शादी के जोड़े में पहुंचे लव कपल ने सुरक्षा की मांग की है। लड़का-लड़की अलग अलग जाति के हैं और उनका कहना है कि लव मैरिज करने के कारण उन्हें उनके परिवारवालों और समाज के लोगों से धमकियां मिल रही हैं। दोनों बालिग हैं और एक दूसरे क साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। पुलिस ने जोड़े को समझाईश देकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

डांस क्लास में हुआ प्यार


शादी के जोड़े में जनसुनवाई में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे प्रेमी जोड़े ने अधिकारियों को बताया कि करीब पांच साल पहले उनकी पहली मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया और बालिग होने पर उन्होंने आर्य समाज में शादी की और फिर दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों अलग अलग जाति हैं और इसलिए ये बात जैसे ही उनके परिजन को पता चली तो वो शादी का विरोध कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।


यह भी पढ़ें- 'दीपक तेरे बिना नहीं रह पाऊंगी' निकिता ने 7 दिन बाद किया पोस्ट और…


प्रेमी जोड़े को दी जाएगी सुरक्षा- पुलिस

प्रेमी जोड़े की बात सुनने के बाद अधिकारियों ने संबंधित थाने से संपर्क किया तो पता चला कि लड़की के परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि लड़की के दस्तावेजों को देखने के बाद लड़की का बालिग होना पाया गया है। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है। लड़की अपने परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती है। साथ ही परिजनों को बुलाकर भी समझाइश दी जाए और नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा दी जाए।


यह भी पढ़ें- मेरठ की मुस्कान के बाद ग्वालियर की रजनी..पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा तो चढ़ा दी कार..