धार जिले के नौगांव की रहने वाली 20 साल की निकिता ने 22 मार्च 2025 को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। निकिता के सुसाइड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें निकिता रोते हुए जहर की गोलियां खाते दिख रही है। इस वीडियो ने देखने वालों के दिल को झकझोर कर रख दिया है। निकिता नेसुसाइड से पहले 7 फोटो अपलोड कीं, जिनमें से एक में दीपक की चिता जलते दिख रही है। एक अन्य फोटो में उसने लिखा, 'सबको लगता है, मेरी वजह से ये सब कुछ हुआ है, सच तो सिर्फ मुझे ही पता है। मैंने कितना प्यार किया है।' एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा 'तेरे बिना रह नहीं पाऊंगी।'