बेतुल

स्टेशन को मिला नई अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, यात्रियों को होगा लाभ

Railway Updates: भारतीय रेल ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस एरोड-जोगबनी-एरोड के संचालन की घोषणा की है। इस नई अमृत भारत ट्रेन को एमपी के कई स्टशनों में भी स्टॉपेज दिया गया है।

less than 1 minute read
Sep 21, 2025
अमृत भारत एक्सप्रेस। पत्रिका फाइल फोटो

Amrit Bharat Express: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेल ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस (16601/16602, एरोड-जोगबनी एरोड) के संचालन की घोषणा की है, जिसमें बैतूल रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव मिलेगा। यह ट्रेन 25 सितम्बर से दक्षिण भारत के एरोड (तमिलनाडु) से लेकर बिहार के जोगबनी तक नियमित रूप से चलेगी और इसके मार्ग में मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के प्रमुख स्टेशन भी शामिल होंगे। बिहार सहित उत्तर भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभदेगी। (Railway Updates)

ये भी पढ़ें

महिला कांस्टेबल से अत्याचार के मामले में घिरा भाजपा नेता, जयस ने दी चेतावनी

नागपुर के यात्रियों को लाभ

नागपुर मंडल के यात्रियों, खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश की दिशा में यात्रा करने वालों के लिए यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस सीधा, तेज और आरामदायक विकल्प साबित होगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इससे क्षेत्रीय यात्रियों की लम्बी दूरी की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। (Railway Updates)

एरोड से जोगबनी तक का सफर

ट्रेन 16601, एरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस 25 सितम्बर (गुरुवार) सुबह 08.10 बजे एरोड से प्रस्थान करेगी और 27 सितम्बर (शनिवार) शाम 07.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। नागपुर मंडल से गुजरते समय ट्रेन बल्लारशाह जं. पर 06.10 पहुंचकर, 06.15 को प्रस्थान करेगी। चंद्रपुर स्टेशन पर 06.25 बजे पहुंचकर सेवाग्राम स्टेशन पर आगमन 08.05 पहुंचेगी। 08.15 बजे प्रस्थान तक नागपुर 09.20 पहुंचेगी। 09.25 बजे प्रस्थान कर बैतूल 12.18 बजे पहुंचेगी। यहां से 12.20 बजे प्रस्थान कर घोड़ाडोंगरी 12.55 पहुंचेगी। यहां से 12.57 प्रस्थान करेगी।

आपको बता दें कि, यह ट्रेन एमपी के 9 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह बैतूल और घोड़ाडोंगरी के बाद इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी जंक्शन, मैहर और सतना स्टेशन में भी रुकेगी। यहां से ट्रेन उत्तरप्रदेश की तरफ निकल जाएगी। (Railway Updates)

ये भी पढ़ें

माता के भक्तों को राहत, स्टेशन को मिला 15 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज

Published on:
21 Sept 2025 08:20 am
Also Read
View All

अगली खबर