बैतूल

किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर सरकार को दी चेतावनी, बोले- देशभर के किसान फिर सड़क पर उतरेंगे

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, जिस तरह केरल में एमएसपी लागू हुई है, उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी सब्जियों के दाम पर एमएसपी लागू होनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2023, 10:23 PM IST
News

किसान नेता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर के किसानों द्वारा जल्द हुंकार भरने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां पत्ता गोभी की फसल ख़राब होने की वजह से कई किसान बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, जिस तरह केरल में एमएसपी लागू हुई है, उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी सब्जियों के दाम पर एमएसपी लागू होनी चाहिए।

किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि, वो किसानों के लिए कोई काम नहीं कर रही। सरकार के इस रवैय्ये से देश का किसानों में दुख है। जिस तरह आंदोलन करके तीन काले कानून वापस करवाए थे, अब उसी तरह किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि, इस बार का आंदोलन भी बड़े स्तर पर देशभर में करने की तैयारी शुरु कर दी गई है।


पीएम पर आरोप

राकेश टिकैत ने आगे कहा जो प्रधानमंत्री संसद में झूठ बोल सकते हैं। वो कहीं भी झूठ बोल सकते हैं। संसद में उन्होंने कहा था कि, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू कर दी गई है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। एमएसपी गारंटी का कानून नहीं दिया गया, फसलों के दाम आज भी कम ही मिल रहे हैं। मुकदमे वापस लेने की बात भी सच्ची नहीं निकली।

Published on: