बेतुल

Flood In MP: नदी में अचानक आई बाढ़, बीच भंवर में फंस गई महिला, सामने आया वीडियो

Flood in mp: मध्यप्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण बैतूल में अचानक बाढ़ आ गई..।। इस दौरान एक महिला बाढ़ के पानी में घिर गई...। ग्रामीणों ने सूझबूझ से महिला को बचा लिया...। देखें VIDEO

less than 1 minute read
Jul 09, 2024

Flood In MP: पूरे मध्यप्रदेश में मानसून (monsoon) अपना असर दिखा रहा है। कई जिलों में भारी बारिश का दौर चल रहा है, इस बीच बैतूल जिले (betul district) में भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई और तेज भंवर में एक महिला फंस गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से जैसे-तैसे महिला को बचाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बैतूल जिले के भीमपुर में बरसाती नदी में दोपहर को तेज बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। एक महिला बाढ़ में फंस गई। गांव के ही दो युवकों ने रस्से के सहारे महिला का रेस्क्यू कर जान बचाई। सोमवार दोपहर में भीमपुर के पास पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण भीमपुर की बरसाती नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे नदी में कपड़े धोनी गई महिला साधना परते (28) बीच में फंस गई।

बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसके बच्चे भी गए थे, लेकिन वे नदी के बाहर ही थे। बच्चों ने दौड़कर ग्रामीणों को बताया। ग्रामीण मौके पहुंचे। गांव के ही पप्पू धुर्वे और दिनेश परते ने महिला का रेस्क्यू किया।

दोनों युवकों ने रस्सी के सहारे महिला को निकाला। साधना बीच नदी में झाडिय़ों के सहारे पकड़कर खड़ी रही और पानी लगातार बढ़ता जा रहा था। एक युवक रस्से के सहारे महिला के पास तक पहुंच गया।

महिला के कमर में रस्सी बांध दिया और दोनों को नदी के बाहर खड़े ग्रामीणों ने खींचा। ग्रामीणों का कहना था महिला को समय पर नहीं बचाया जाता तो उसकी जान जा सकती थी। महिला को बचाने वाले ग्रामीणों की हर कोई सराहना कर रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर