बेतुल

बैतूल जिला में युवा चेहरे को भाजपा ने सौंपी कमान, लोकसभा चुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

BJP New District Presidentचार महीना पहले जिलाध्यक्ष पद को लेकर हुआ था मंथन, प्रदेश नेतृत्व ने घोषित किए नाम  

2 min read
बैतूल जिला में युवा चेहरे को भाजपा ने सौंपी कमान, लोकसभा चुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बैतूल जिला में युवा चेहरे को भाजपा ने सौंपी कमान, लोकसभा चुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बैतूल। भाजपा ने इस बार जिलाध्यक्ष पद पर युवा चेहरा पर दांव लगाया है। युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष रह चुके आदित्य शुक्ला उर्फ बबला को मुख्य संगठन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार की रात में प्रदेश कार्यालय से जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई। बैतूल जिले में नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया।

भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव अभी जारी है। करीब चार महीना पहले जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव/रायशुमारी हुई थी। इसमें तीन दावेदार सामने आए थे। चुनाव अधिकारी ने कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों की रायशुमारी के साथ सभी नामों को प्रदेश नेतृत्व को अग्रसारित कर दिया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार निवर्तमान उपाध्यक्ष विजय गबरु शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, आदित्य शुक्ला बबला के नामों को जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के रुप में शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया था।

करीब चार महीना बाद शनिवार को प्रदेश भाजपा इकाई ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की। बैतूल जिले का नया भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को बनाया गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला संगठन में काफी दिनों से सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष रहने के साथ साथ विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। बीते लोकसभा चुनाव में वह लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी थे। संगठन के तेजतर्रार युवा पदाधिकारी माने जाने वाले आदित्य शुक्ला पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल के करीबी माने जाते हैं।
पत्रिका से बातचीत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला बबला ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर संगठन ने जो भरोसा जताया है उसे कायम रखते हुए संगठन की मजबूती पर पूरा जोर देंगे।

Updated on:
10 May 2020 02:11 am
Published on:
10 May 2020 10:10 am