बेतुल

जेल में महिला कैदी ने कांच की चूड़ियां पीसकर खाईं, पति की हत्या का है आरोप

mp news: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद महिला ने चूड़ियां पीसकर खाईं, गंभीर हालत में भोपाल रेफर।

2 min read
Feb 28, 2026
mp news woman prisoner ate crushed glass bangles referred to bhopal

mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल जेल में बंद एक महिला कैदी ने शनिवार को बैरक में आत्महत्या करने के इरादे से कांच की चूड़ियां पीसकर खा लीं। महिला कैदी की तबीयत बिगड़ी तो जेल में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण महिला कैदी को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। जिस महिला कैदी ने कांच की चूड़ियां पीसकर खाईं हैं वो अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें

एमपी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बीजेपी नेता का कॉम्प्लेक्स ढहाया

कांच की चूड़ियां पीसकर खाईं

बैतूल जेल में विचाराधीन कैदी पूनम उइके (21 वर्ष) ने शनिवार को बैरक में कांच की चूड़ियां पीसकर खा लीं। घटना के वक्त बैरक में और भी महिला कैदी मौजूद थीं लेकिन किसी को कुछ खबर नहीं लगी। चूड़ियां खाने के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह दर्द से कराहने लगी, जिससे हड़कंप मच गया।। जेल प्रहरियों ने तुरंत जेलर को सूचना दी और फिर जेल प्रशासन तुरंत महिला कैदी पूनम उइके को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में जांच में पता चला है कि महिला कैदी के गले के अंदरूनी हिस्से में कांच के टुकड़ों के कारण गहरे जख्म हुए हैं। बेहतर इलाज के लिए महिला कैदी को भोपाल रेफर किया गया है।

आखिर जेल के अंदर कैसे पहुंचीं चूड़ियां ?

महिला कैदी पूनम उइके के द्वारा कांच की चूड़ियां पीसकर खाने की घटना के बाद एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नियमों के तहत जेल में किसी भी कैदी के प्रवेश के पहले ही उसके कड़े, धागे, कलावा और चूड़ियां उतरवा ली जाती हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पूनम तक कांच की चूड़ियां कैसे पहुंची? बताया गया है कि महिला कैदी पूनम उइके पर उसके ही पति की हत्या का आरोप है। आरोप है कि पूनम उइके ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। वो 17 दिसंबर 2025 से जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें

एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाते ही लटक गया बाबू का चेहरा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Published on:
28 Feb 2026 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर