Next Six Months Prediction: भिलट देव की भविष्यवाणी... बाबा ने आगामी छह महीनों की जानकारी देते हुए कृषि, मौसम और स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं।
Next Six Months Prediction: बैतूल ग्राम पंचायत सीताकामथ में रामनवमी पर किसान मानुदास के खेत स्थित चबूतरे पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के आराध्य देव बाबा भिलट(Baba Bhilat Dev) की पारंपरिक भविष्यवाणी हुई। बाबा ने आगामी छह महीनों की जानकारी देते हुए कृषि, मौसम और स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। इस मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और भविष्यवाणी सुनने पहुंचे। किसान मानुदास के खेत का चबूतरा आस्था का केंद्र बना रहा, जहां ढोल-धमाकों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाबा की पूजा की गई।
भविष्यवाणी में बाबा ने बताया कि देश और क्षेत्र के चार कोनों में से एक कोने में वर्षा की कमी दर्ज की जाएगी, जबकि शेष तीन हिस्सों में झमाझम बारिश के योग हैं। मध्यम से तेज बारिश के कारण जलस्तर में सुधार होगा, लेकिन आषाढ़ के दो महीने (अधिक मास संयोग) होने के कारण ऋतु चक्र में बदलाव महसूस होगा।
आर्थिक मोर्चे पर बाबा की भविष्यवाणी ( Next Six Months Prediction ) संकेत दे रही है कि आने वाले समय में महंगाई का रूख गरम रहेगा। विशेषकर 'लाल धातु' (तांबा व अन्य संबंधित धातु) और सोने के भाव में तेजी आने की संभावना है। निवेशकों और आम जनता के लिए बाजार का यह रुख चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
बाबा भिलट देव(Baba Bhilat Dev) के अनुसार, सावन और भादो के महीनों में बीमारियां पैर पसारेंगी। पशुओं में किसी विशेष संक्रमण या बीमारी के फैलने का भय है। मनुष्यों में भी मौसमी और संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ेगा। ग्रामीणों को इस दौरान सतर्क रहने और विशेष पूजा-अर्चना के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए खुशखबरी देते हुए बाबा ने 'लाल अनाज' यानी मक्का, तुवर और कुछ हद तक धान की बंपर पैदावार की भविष्यवाणी ( Next Six Months Prediction) की है। इस साल इन फसलों में विशेष बरकत रहेगी। मौसम की अनुकूलता से उत्पादन पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है।