27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनवमी पर महिषासुर मर्दिनी मंदिर की भविष्यवाणी, बारिश और तूफान के संकेत

Prediction on Ram Navami: हर साल गोठड़ा वाली महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर के पंडा करते हैं रामनवमी पर भविष्यवाणी।

2 min read
Google source verification
ratlam

ram navami prediction mahishasur mardini temple

Prediction on Ram Navami: युद्ध चलेगा..आंधी-तूफान आएगा और बारिश अच्छी होगी..ये वो भविष्यवाणी है जो रामनवमी पर की गई है। हर साल की तरह इस साल भी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा और खाचरोद पर स्थित मलेनी नदी के तट रामनवमी पर होने वाली मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पूजा-पाठ और बलि की प्रथा के बाद मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की और आने वाले साल में होने वाली घटनाओं के बारे में लोगों को बताया।

भविष्यवाणी सुनने पहुंचे हजारों लोग

रतलाम जिले के जावरा और खाचरोद की सीमा पर स्थित मलेनी नदी के तट पर प्रतिवर्ष होने वाली मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी सुनने के लिए शुक्रवार को इस साल भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। गोठड़ा वाली महिषासुरी मर्दिनी माता जी के यहां पर पहले कद्दू की बली दी गई और इसके बाद दोपहर में डेढ़ बजे आरती हुई। इसके बाद 2 बजे जवारे निकले और मलेनी नदी पर पहुंचे जहां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर के पंडा नागुलाल ने भविष्यवाणी की। बता दें कि रामनवमी पर माता के इस धाम से दशकों नहीं बल्कि सदियों से पंडित जी द्वारा भविष्यवाणी की जाती है। इसे सुनने और मानने वालों की संख्या भी हजारों -लाखों में है। पूरे प्रदेश और मालवा सहित जिलेभर के भक्त यहां पहुंचते हैं और यहां की जाने वाली भविष्यवाणी में विश्वास रखते हैं।

भविष्यवाणी में ये कहा…

  • पानी खूब गिरेगा, बोवनी बेठा आषाढ़ से आठम तक एवं दूसरी बोवनी आधा आषाढ़ के सातम तक करना।
  • आधा श्रावण एवं भादवा सूखा रहेगा।
  • आधे भादवा में पानी खूब गिरेगा आंधी-तूफान ऐसा आएगा कि घर के चद्दर उड़ जाएंगे और कई बिल्डिंग टूटेंगी।
  • लहसुन के भाव अच्छे रहेंगे।
  • युद्ध चलेगा, सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव होगा और ब्याज के भाव ठीक रहेंगे।
  • सोयाबीन के भाव ठीक रहेंगे किन्तु इल्ली का प्रकोप रहेगा।
  • कार्तिक अगण में बीमारी का प्रकोप रहेगा, हनुमान जी का हवन करें।
  • जात-पात खत्म हो जाएगी ऐसा समय आयेगा कि अब शादी कहीं भी किसी भी समाज में कर सकेंगे।
  • बैसाख में भी बारिश होगी आधा जेठ में बोवनी मत करना वरना डबल बोवनी करना पड़ेगी, बीज रखना संभालकर।