12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल में यात्रा : इन ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट

यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर उधना-जयनगर, उधना-मधुबनी एवं उधना-झंझारपुर के मध्य स्‍पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Railway Big Decision This famous train will stop at Modran station today two pairs of special trains operating period extended

फाइल फोटो पत्रिका

रतलाम। ट्रेन में यात्रा करना हो तो सबसे बड़ी समस्या रिजर्वेशन की आती है। इस झंझट से मु​क्ति देने के लिए और यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर उधना-जयनगर, उधना-मधुबनी एवं उधना-झंझारपुर के मध्य स्‍पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। कुल 6 ट्रेन में सभी डिब्बे अनार​क्षित होंगे, यानी यात्रा के लिए यात्रियों को किसी प्रकार के रिजर्वेशन कराने की झंझट का सामना नहीं करना होगा।

ट्रेन नंबर 09041-09042 उधना- जयनगर अनारक्षित स्‍पेशल

ट्रेन नंबर 09041 उधना-जयनगर स्‍पेशल शनिवार, 16 मई, रात 11:30 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद 3.54-3.56 रविवार, रतलाम सुबह 5.26-5.36 रविवार होते हुए सोमवार दोपहर को 1:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09042 जयनगर-उधना स्‍पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, को दोपहर 3 बजे जयनगर से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन देर रात 1.25-1.35 बुधवार, दाहोद 3.05-3.07 बुधवार, होते हुए बुधवार सुबह 7.45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, साकरी, एवं मधुवनीस्‍टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन नंबर 09045-09046 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्‍पेशल

ट्रेन नंबर 09045 उधना - मधुबनी स्‍पेशल रविवार, 10 और 17 मई को रात 1:30 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद सुबह 5.54-5.56, रतलाम 7.26-7.36 होते हुए अगले दिन शाम 4 बजे मधुबनी पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09046 मधुबनी - उधनास्‍पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, को शाम 6 बजे मधुबनी से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन सुबह 5.10-5.20 बुधवार, दाहोद 6.50-06.52, होते हुए बुधवार सुबह 11.30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी, स्‍टेशनों पर ठहरेगी।

. ट्रेन नंबर 09047-09048 उधना-झंझारपुर अनारक्षित स्‍पेशल

ट्रेन नंबर 09047 उधना - झंझारपुर स्‍पेशल रविवार, 10 और 17 मई, को सुबह 5 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद सुबह 9.24-9.26, रतलाम जंक्‍शन 10.56-11.06 होते हुए अगले दिन शाम 7 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09048 मधुबनी - झंझारपुर स्‍पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, को रात 9 बजे झंझारपुर से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन सुबह 6.40-6.50 बुधवार, दाहोद 8.20-8.22, होते हुए बुधवार को दोपहर 12.55 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी, स्‍टेशनों पर ठहरेगी।