बेतुल

बड़ी खबर: PM आवास योजना 2.0 में सब्सिडी कटौती, अब अपनी जेब से देने होंगे 87000 रुपए

MP News: पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में ब्याज सब्सिडी घटकर 1.30 लाख रह गई। पहले 2.67 लाख मिलते थे, अब घर बनाने पर 87 हजार का अतिरिक्त खर्च होगा।

less than 1 minute read
Aug 13, 2025
pm awas yojana subsidy cut 87000 home loan mp news (फोटो- Patrika.com)

pm awas yojana subsidy: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में केंद्र सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी में की गई कटौती का असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। पहले इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम योजना के तहत गृह ऋण पर 2.67 लाख रुपए तक की ब्याज सब्सिडी हितग्राहियों को मिलती थी, अब यह घटकर अधिकतम 1.30 लाख रुपए कर दी गई है। इसका मतलब है कि एक आवेदक को करीब 37 हजार रुपए ब्याज सब्सिडी के तौर पर कम मिलेंगे, जिससे घर खरीदने या बनाने का सपना अब पहले से महंगा पड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें

MP में जल्द वापसी को तैयार मानसून, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भारी होगी जेब, जमा पूंजी से लगाने होंगे पैसे

बैतूल स्तिथ इंदिरा वार्ड में निवासी सुनील सिसौदिया बताते हैं कि वे पिछले महीने घर बनाने की योजना बना रहे थे। हमें उमीद थी कि योजना से हमें लगभग 2.67 लाख रुपए की मदद मिलेगी, लेकिन अब सब्सिडी कम होने से हमें बैंक से अतिरिक्त लोन लेना पड़ेगा। इससे ईएमआई (EMI) भी बढ़ जाएगी और कुल ब्याज भी ज्यादा चुकाना होगा, उन्होंने कहा। इसी तरह, गृहिणी कविता का कहना है कि घर बनाना अब आसान नहीं रहा। सब्सिडी कम होने से हमें अपनी जमा पूंजी में से ज्यादा लगाना पड़ेगा। (mp news)

शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नगरपालिका ने 25 बैंकों में सात दिवसीय विशेष मेला आयोजित किया है। यहां आवास खरीदने या निर्माण के इच्छुक लोग गृह ऋण लेकर ब्याज सब्सिडी का लाभ दिला सके। मेले में बैंक अधिकारी, नपा कर्मचारी और योजना परामर्शदाता मौजूद हैं।

नई शर्तें जिन पर ध्यान जरूरी

  • अधिकतम ब्याज सब्सिडी राशि : 1.30 लाख
  • न्यूनतम ऋण राशि : 8 लाख
  • ऋण अवधि: कम से कम 12 वर्ष
  • 5 वर्ष तक ऋण निरंतर रखना अनिवार्य
  • 5वीं ब्याज किस्तत तक 50 प्रतिशत मूलधन खाते में शेष रहना जरुरी

ये भी पढ़ें

गलती नहीं, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की मिली सजा, निलंबन के बाद बोले अफसर

Updated on:
13 Aug 2025 11:21 am
Published on:
13 Aug 2025 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर