बैतूल

मोहब्बत के साथ मिली मौत, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक, जानिए फिर क्या हुआ

पिछले बुधवार से लापता था युवक, पहाड़ी पर दफनी मिली लाश...
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2023, 3:56 PM IST
betul.jpg

बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव पहाड़ी पर दफना हुआ मिला है। जिस युवक का शव मिला है वो पिछले बुधवार से लापता था और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर गया था। जिस पहाड़ी पर लाश मिली है वो युवक की गर्लफ्रेंड के गांव से करीब 2 किमी. की दूरी पर है। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वारदात में लड़की के पिता के साथ उसका भाई व जीजा भी शामिल था जो फिलहाल फरार हैं।

मोहब्बत के साथ मिली मौत
घटना बैतूल जिले के कुम्हारटेक गांव की है जहां गांव से करीब 2 किमी. दूरी पर पहाड़ी पर एक युवक की लाश मिली है। लाश अजय नाम के युवक की है जिसे मारकर पहाड़ी पर लाकर दफनाया गया था। अजय पिछले बुधवार से लापता था और उसके लापता होने पर परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अजय का कुम्हारटेक गांव की एक लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और वो अक्सर गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जाया करता था। घटना वाले दिन भी वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गया था और फिर कभी वापस नहीं आया।

पिता, भाई और जीजा ने पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि घटना के दिन अजय अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। लेकिन इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया। बेटी को प्रेमी की बांहों में देखकर पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने अपने बेटे व दामाद के साथ मिलकर पहले तो अजय को पकड़ा और फिर घर में ही पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। अजय की मौत होने के बाद आरोपी उसके शव को पहाड़ी पर लेकर पहुंचे जहां उसे दफन कर दिया। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं ।

देखें वीडियो- एसपी के आश्वासन के बाद दिग्विजय ने खत्म किया धरना

Published on: