29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद घंटों में उजड़ गया परिवार, दुनिया में अकेला रह गया 2 साल का कान्हा, पढ़ें पूरा मामला

पति की संदिग्ध मौत की खबर सुनते ही गम में पत्नी ने लगाई फांसी, दो साल के बच्चे को बिलखता संसार में छोड़ गई अकेला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Nov 2023, 9:51 PM IST

rajgarh.jpg

राजगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंद घंटों के अंदर ही एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से उजड़ गया। परिवार के मुखिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति की मौत का पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि उसने घर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों का एक दो साल का बेटा है जो अब इस दुनिया में अकेला रह गया है और उसके सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

पति की मौत के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के सरदार पटेल स्कूल के पीछे रहने वाले पुनरखेड़ी गांव के लखन जाटव को बीती रात उसकी पत्नी संतोष बाई बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंची थी। ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप किया तो लखन की सांसें थम चुकी थीं और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी संतोषी अपने दो साल के बेटे कान्हा को लेकर घर लौट आई और कुछ देर बाद घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें- वोटिंग से एक दिन पहले सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

अकेला रह गया 2 साल का कान्हा
माता-पिता की चंद घंटों के अंदर एक के बाद एक मौत के बाद दो साल का मासूम कान्हा अकेला रह गया है उसके सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लखन राजमिस्त्री का काम करता था और उसकी पत्नी संतोषी गृहणी थी दोनों की करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। ये भी पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें वीडियो- वोटिंग से पहले महाराज जी का यू टर्न, जिन पर लगाए आरोप उन्हीं से मिलाया हाथ