29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटिंग से एक दिन पहले सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से ठीक एक दिन पहले सिर कटी लाश मिलने से दहशत में लोग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Nov 2023, 9:00 PM IST

maihar.jpg

मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद होने की बात कह रहा है वहीं इसी बीच मैहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मैहर के अमरपाटन थाना इलाके में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर कटी लाश किसी युवक की है जिसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं लाश मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सिर कटी लाश मिलने से सनसनी
घटना मैहर जिले के अमरपाटन थाना इलाके के एक गांव के पास की है। जहां जंगल में युवक की सिर कटी लाश मिली है। सुबह जंगल में मवेशी चराने गए व्यक्ति ने सबसे पहले लाश को देखा तो उसके होश उड़ गए उसने तुरंत दूसरे ग्रामीणों को लाश के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिर कटी लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु की। एफएसएल टीम की मदद से भी घटनास्थल का परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें- वोटिंग से पहले भाजपा के प्रचार वाहन में पकड़ाई शराब, जानें पूरा मामला

आखिर किसकी है लाश ?
सिर कटा होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को शक है कि कहीं पर हत्या करने के बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया है। वहीं सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। घटना को नरबलि से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

देखें वीडियो- वोटिंग से पहले महाराज जी का यू टर्न, जिन पर लगाए आरोप उन्हीं से मिलाया हाथ