29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटिंग से पहले भाजपा के प्रचार वाहन में पकड़ाई शराब, जानें पूरा मामला

पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को भी पकड़ा, कांग्रेस का पुलिस पर गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने का आरोप..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Nov 2023, 6:05 PM IST

chhindwara.jpg

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब महज कुछ ही घंटों का वक्त बचा है ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन शांति पूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ वोटिंग से पहले शराब और पैसे का खेल भी शुरु हो गया है। इसी बीच छिंदवाड़ा में पुलिस ने एक प्रचार वाहन से शराब जब्त करते हुए गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। जिस गाड़ी में शराब मिली है वो भाजपा पार्टी के नाम पर रजिस्टर्ड होना बताया गया है।

भाजपा के प्रचार वाहन में मिली शराब
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के लावा गोगरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गाड़ी को मैनिखापा बस स्टैंड के सामने पकड़ा तो गाड़ी के अंदर से शराब का एक कार्टून मिला जो कि भरा हुआ था। इसके साथ ही भाजपा पार्टी के कुछ झंडे बैनर भी गाड़ी में रखे हुए थे। पुलिस ने शराब और गाड़ी को जब्त करने के साथ ही गाड़ी के ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिस गाड़ी से शराब मिली है उसकी अनुमति प्रचार वाहन के रूप में भाजपा ने प्रशासन से ली है।

यह भी पढ़ें- वोटिंग से दो दिन पहले बीजेपी नेता के घर मिली शराब की पेटियां, पढ़े पूरी खबर
https://www.patrika.com/khandwa-news/before-mp-assembly-election-2023-liquor-seized-from-bjp-leader-house-8590014/

कांग्रेस का गंभीर आरोप
भाजपा के चुनाव प्रचार वाहन में शराब पकड़ाने के मामले में कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर गाड़ी का नंबर प्लेट बदला है। पुलिस ने जिस बोलेरो से शराब जब्त किया था उसका नंबर MP15 BA 0581 था। वहीं पुलिस ने नंबर बदलकर MP 09 BC 7043 पर केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने विरोध जताया है।
देखें वीडियो- वोटिंग से पहले महाराज जी का यू टर्न, जिन पर लगाए आरोप उन्हीं से मिलाया हाथ
https://www.youtube.com/watch/OIEoZKzbNWA&feature=youtu.be