भदोही

पति को छोड़कर महिला भाजपा नेता करोड़ों के जेवर सहित सिपाही संग फरार, पति ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला भाजपा नेता अपने पति को छोड़कर एक सिपाही के साथ फरार हो गई। अब पति ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है।

less than 1 minute read
Sep 23, 2024
फाइल फोटो: थाना गोपीगंज

भाजपा की ओर से चुनाव लड़ चुकी नेता उसी के घर में किराए पर रहने वाले एक सिपाही के साथ गायब हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वो करोड़ों रुपए के जेवर लेकर भागी है।

30 साल के सिपाही के साथ फरार हुई भाजपा नेत्री

जानकारी सामने आ रही है कि भदोही से भाजपा नेत्री चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुकी है। अब वो 30 साल के सिपाही के साथ फरार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे भी हैं। जिसमें सात साल के बेटे को वो अपने साथ ले गई है। महिला के पति भी भाजपा के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि घर से लगभग ढाई करोड़ के जेवर और नगदी लेकर पत्नी सिपाही के साथ भाग गई है।

पति ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप

महिला के पति ने साथ में भागे सिपाही पर पत्नी को फंसा कर भगाने का आरोप लगाया है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी 45 साल की है और वो 30 साल का। दोनों में कोई मेल नहीं है। पैसों के लिए पत्नी को लेकर भागा है। पति ने आरोप लगाए कि सिपाही उसकी हत्या भी कर सकता है।

क्या क्या ले गई पत्नी?

पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर छोड़ते समय लगभग दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये और अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई है। सात साल के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है। आपको बता दें कि पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की बात कह रही है।

Updated on:
23 Sept 2024 09:41 pm
Published on:
23 Sept 2024 09:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर