भदोही

मुंबई से बाइक चलाकर आये युवक की क्वारन्टीन सेंटर में मौत

भदोही जिले के एक क्वारन्टीन सेंटर में युवक की मौत हो गयी। युवक छह दिन पहले मुम्बई से बाइक से घर आया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2020, 8:55 PM IST
death
death

भदोही। भदोही जिले के एक क्वारन्टीन सेंटर में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। युवक छह दिन पहले मुम्बई से बाइक से घर आया था। उसके बाद उसे पंचायत भवन में बने क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। आज वह मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। मामला चौरी थाना क्षेत्र के परऊपर अमवा का है जहां पंचायत भवन में बने क्वारन्टीन सेंटर में यशवंत पटेल (22) क्वारन्टीन था। उसके साथ पंचायत भवन में एक दर्जन से अधिक लोग क्वारन्टीन थे। क्वारन्टीन में रह रहे लोगों ने बताया कि यशवंत अपने मोबाइल को चार्जिंग के लिए विद्युत बोर्ड में लगा रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। सूचना पर परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मुम्बई में कार में एसी लगाने का काम करता था। कोरोना संक्रमण में लाकडाउन और मुम्बई में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यशवंत बाइक से अपने घर आ गया था। यहां आकर वह बहुत खुश था कि जल्द ही वह अपने परिवार के बीच चला जायेगा, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यहां आकर उसके साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होगी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्यवाई की है।

Updated on:
16 May 2020, 8:55 PM IST
Published on: