28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां 24 घंटे में मिले तीन कोरोना संक्रमित, सभी प्रवासी, एक की मौत

पिछले 24 घंटों में जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लखनऊ में उपचार के दौरान मरें युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है जबकि गंभीर रूप से बीमार एक अन्य युवक की रिपोर्ट नहीं आयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 May 2020, 4:53 PM IST

corona

corona

आजमगढ़. मुंबई और दिल्ली से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला क्या शुरू हुआ कोरना संक्रमण पूरे जिले में धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटों में जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लखनऊ में उपचार के दौरान मरें युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है जबकि गंभीर रूप से बीमार एक अन्य युवक की रिपोर्ट नहीं आयी है। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 13 तक पहुंच गयी है जिसमें आठ लोग स्वस्थ्य हो चुके है।

ये भी पढ़ें- चंदौली में दो और प्रवासी मिले कोरोना पाजीटिव, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

चार दिन पूर्व रानी की सराय क्षेत्र में दिल्ली से लौटा एक प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमिति मिला था। इसके बाद लालगंज के जियापुर गावं में मुंबई से आया प्रवासी संक्रमित पाया गया। गुरूवार को जहानागंज ब्लाक नेतपुर व सुम्भी गांव में मुंबई से आये दो युवक मेडिकल कालेज जांच के लिए पहुंचे और गिरकर बेहोश हो गए। जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवक की रिपोर्ट शनिवार को आई तो हड़कंप मच गया। कारण कि मृत युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया। उसके साथी की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आने के कारण प्राचार्य और मेडिकल स्टाफ को भी कोरंटाइन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- क्वॉरेंटाइन हुए मेडिकल स्टाफ ने श्रीदेवी के गाने पर जमकर किया नागिन डांस, कोरोना को दिखाया ठेंगा

शनिवार को ही महराजगंज थाना क्षेत्र के चूहड़पुर में दिल्ली से आये युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आयी। वहीं मार्टीनगंज ब्लाक के देवखार में भी एक प्रवासी पाजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति 9 को दिल्ली से ट्रक से आया था। मुहम्मदपुर से उसका बेटा बाइक से घर ले गया था इसलिए उसका भी सेंपल लिया गया है। सभी पाजिटिव लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जियापुर के बाद नेतपुर गांव को भी कन्टेंमेंट जोन में रखा गया है। यहां डोर टू डोर सर्वे कराकर लोगों की जांच करायी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग