भारत

Aaj Ka Rashifal : सिंह वालों के प्रगाढ़ हो सकते हैं भावनात्मक ​संबंध, जानिए आपके लिए क्या ला रहा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

Aaj Ka Rashifal 15 November 2026 : 15 नवंबर का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 1:05 PM IST
15 नवम्बर का राशिफल
15 नवम्बर का राशिफल image AI

Aaj Ka Rashifal 15 November 2026 : 15 नवंबर 2026 को रविवार है। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्यदेव का दिन है, उनकी पूजा का शुभ फल जरूर मिलेगा। 15 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:

15 नवम्बर का राशिफल

मेष
कार्य व्यवस्थित करने में जुटना होगा। परिश्रम बढ़ेगा, लाभ सीमित रहेंगे। प्रतिष्ठा मिलेगी। तकनीकी विषयों में सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में साथी की ओर से शिथिलता महसूस होगी।
शुभ रंग: रेड कलर
शुभ अंक: 8

वृषभ
बुद्धिमत्ता और कार्य कुशलता के संयोजन से रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। भाग्य का समर्थन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सार्वजनिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का व्यवहार शुष्क रह सकता है।
शुभ रंग: पिंक कलर
शुभ अंक: 7

मिथुन
महत्वपूर्ण निर्णय भावुकता या तनाव की स्थिति में लेने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा में ऊर्जा और धन व्यर्थ खर्च हो सकते हैं। वैवाहिक रिश्तों से सहयोगात्मक रुख रखना होगा।
शुभ रंग: लैवेंडर कलर
शुभ अंक: 1

कर्क
परेशानियों की हल निकालने में सफल रहेंगे। छोटी-छोटी व्यवसायिक मुलाकातें संभावना को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। आज प्रेम में शब्द कम होगें पर गहरा खिंचाव लिए होगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 8

सिंह
शाब्दिक प्रहार को सहने की शक्ति बढ़ानी होगी। जल्दी दी गई प्रतिक्रिया उल्टे अपराधियों को ही पीड़ित दिखा सकती है। भावनात्मक संबंधों में साथी से बातचीत में स्नेहपूर्ण रहना होगा।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 3

कन्या
अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना होगा। व्यवस्थाओं को अपने मुताबिक बदलने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभों की नई श्रृंखला शुरू हो सकती है। स्नेह संबंधों के प्रति जिम्मेदारी दिखानी होगी।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 9

तुला
रत्न और आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहद जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। घर परिवार में सामंजस्य से बैठना चुनौती पूर्ण रहेगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग: डायमंड ब्राइट
शुभ अंक: 2

वृश्चिक
मित्रों और साझेदारों के साथ संघर्ष पूर्ण स्थिति में हो सकते हैं। माहौल को सौहार्द्र पूर्ण रखने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाइट ब्राउन
शुभ अंक: 2

धनु
योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार साझेदारी संबंधों को परेशानी में डाल सकती है। पारिवारिक वार्ता के दौरान यथार्थ वादी रहना होगा। सम्पत्ति से जुड़े मामलों से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 5

मकर
तत्काल फल मिलने का दिन है। विचारों और कार्यों में दृढ़ता दिखानी होगी। उच्च अधिकारियों से विवादित विषयों पर बातचीत टालना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना होगा।
शुभ रंग: स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक: 4

कुंभ
राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर खर्च अधिक और परिणाम कम की स्थिति बन सकती है। नए गठबंधन पुराने गठजोड़ों को परेशानी में डाल सकते हैं। भावनात्मक रिश्तों से नई उर्जा मिलेगी।
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 7

मीन
एक से अधिक मामलों में नई संभावनाएं बनेगी। आशा और उत्साह से परिपूर्ण दिन है। पारिवारिक मित्रों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतान के साथ संबंधों में समन्वय बिठाना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन
शुभ अंक: 6

Updated on:
14 Nov 2026, 1:05 PM IST
Published on: