रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर 5,312 खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 2,347 स्थानों पर जाकर आग लगने की घटनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। कार्रवाई के तहत पर्यावरणीय मुआवजे (EC) के 2,095 मामले दर्ज कर जुर्माना लगाया गया। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 5 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 39 लाख 35 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है।