वाणिज्य सचिव ने बताया कि अक्टूबर महीने में भारत के शीर्ष 50 निर्यात गंतव्यों में से 43 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, हांगकांग, मलेशिया, घाना, तुर्की, ओमान, यूके और मैक्सिको जैसे बाजारों में निर्यात में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।