खाना खाने के बाद हमारा शरीर ग्लूकोज बनाता है। ये ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है, लेकिन ग्लूकोज को ऊर्जा के लिए रक्त और कोशिकाओं तक पहुंचाने के लिए इंसुलिन हार्मोन की जरूरत पड़ती है। पैंक्रियाज इंसुलिन बनाने का काम करता है, और अगर यह ठीक तरीके से इंसुलिन नहीं बनाता है, तो ग्लूकोज कोशिकाओं तक अच्छे से नहीं पहुंच पाता है और रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इस स्थिति को मधुमेह कहते हैं।