अन्ना हजारे ने अपनी आने वाली किताब 'अण्णा हजारे ग्रामयोगी' का जिक्र करते हुए कहा कि यह पुस्तक भी पढ़नी चाहिए। इससे आपको सीख मिलेगी। उन्होंने कहा- मेरे बारे में कोई क्या लिखता है? मैं इसकी चिंता नहीं करता। अन्ना ने उदाहरण देते हुए कहा- जिस पेड़ पर फल लगते हैं, लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते हैं। जिस पेड़ पर फल ही नहीं होते, उस पर कोई पत्थर क्यों मारेगा?